खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नगरपालिका के अयारपाटा वार्ड से सभासद मनोज साह जगाती ने स्वतंत्रता दिवस पर आज 30वीं बार रक्तदान कर मिसाल कायम की । मनोज साह जगाती नैनीताल सहित अन्य शहरों में भी जरूरतमंदों के लिये रक्त की व्यवस्था करने में सक्रिय रहते हैं ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

वे जय जननी जय भारत संस्था के संयोजक भी हैं । जिसके जरिये वे शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी टीम के साथ हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाते हैं साथ ही वर्षा के सीजन में वृक्षारोपण करते हैं ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

आज स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने रक्तदान किया । उनके साथ पालिका सभासद मोहन नेगी, सुरेश चन्द्रा व बी डी पांडे अस्पताल के रक्तकोष के प्रभारी व कर्मचारी शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page