नैनीताल । राजस्व संवर्धन एवं जनहित को देखते हुए मार्च माह में शनिवार व रविवार को भी निबन्धन कार्यालय खुले रहेंगे और रजिस्ट्री के कार्य जारी रहेंगे ।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि महानिरीक्षक निबन्धन उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में राजस्व संवर्द्वन एवं जनहित में माह मार्च 2026 के द्वितीय शनिवार 14 मार्च, चतुर्थ एवं पंचम रविवार 22 व 29 मार्च को उप निबन्धन कार्यालय में निबन्धन कार्य सम्पादित किया जायेगा।
श्री नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जनपद के सहायक महानिबंधक,समस्त उप निबन्धक एवं प्रभारी उप निबन्धक को निर्देश दिए हैं कि वह इन अवकाश की तिथियों में कार्यालयों को खुला रखेंगे।


