खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस की मुख्यालय की महासचिव मंजू काक ने सोमवार को नैनीताल शाखा का निरीक्षण किया और नैनीताल शाखा को मिले 6 माह के ब्यूटिशियन कोर्स की जानकारी ली ।

इससे पूर्व नैनीताल ब्रांच की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी, सचिव ममता पाण्डे, स्टैण्डिग कमेटी मैम्बर मंजू कोटलिया तथा संरक्षक शांति मेंहरा व विधायक सरिता आर्या ने मंजू काक स्वागत शाल ओढ़ाकर किया । सचिव ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यो का व्यौरा भी उनके सामने रखा तथा आर्थिक मदद की माँग भी की ।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

महासचिव मंजू काक ने नैनीताल ब्रांच के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी व्यवसायिक कोर्स कराने के लिए धन आवंटन कराने की बात की । उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से स्वरोजगार अपनााने की अपील भी की ।

ALSO READ:  जिला एवं  सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने हत्यारोपी विद्युत विभाग के, जे ई व लाइनमैन की जमानत याचिका  खारिज की  

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल, डॉ.सरस्वती खेतवाल, कोषाध्यक्ष अमिता साह, उपसचिव गीता पाण्डे, नन्दिनी पंत, उपसचिव प्रीति शर्मा, पार्वती मैहरा, प्रधानाचार्या तारा बोरा,  मीनू बुधलाकोटी, आशा शर्मा, अरुणिमा पाण्डे, आफरीन,अजकी तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page