खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस की नैनीताल शाखा ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर वुमेन्स कॉन्फ्रेंस कार्यालय मल्लीताल में ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया । साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के भावपूर्ण स्मरण किया गया ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

इस मौके पर वुमेन्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी के नेतृत्व में देशभक्ति गीत गाये गए । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ । इस दौरान आजादी के आंदोलन व आजादी के बाद 75 वर्षों में देश की स्थिति की चर्चा करते हुए देश की एकता,अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्य रखने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष मुन्नी तिवारी,सावित्री सनवाल,डॉ0 विशना साह,ममता पांडे,डॉ0 सरस्वती खेतवाल,मीनू बुधलाकोटी,तारा राणा, अमिता साह,गजाला कमाल,अजकी, नन्दनी पन्त,आफरीन आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page