खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड में निकाय चुनावों की मतगणना सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में होगी । राज्य निर्वाचन आयोग व राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट में इस आशय की जानकारी दी गई । जिसके बाद हाईकोर्ट ने मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष पद की मतगणना सी सी टी वी, की निगरानी में किये जाने की मांग को लेकर दायर मसूरी निवासी उमा पवार गुप्ता की याचिका निस्तारित कर दी है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

 

    न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ ने 10 जनवरी को याचिका निस्तारित कर दी थी । याचिका में मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष पद की मतगणना सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में करने की मांग की गई थी ।
इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग व राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि निकाय चुनावों की मतगणना पूर्व से ही सी सी टी वी कैमरे में की जाती है । निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने इस आशय का पूर्व में जारी आदेश भी कोर्ट में पेश किया । जिसके बाद याचिका निस्तारित कर दी गई ।

You cannot copy content of this page