खबर शेयर करें 👉

देहरादून । शासन ने शनिवार को तीन पी सी एस अधिकारियों के स्थान्तरण किये हैं ।

कार्मिक सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी स्थान्तरण सूची के अनुसार प्रभारी उप आयुक्त राजस्व परिषद देहरादून देवानन्द को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाया गया है । उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी,निदेशक मार्केटिंग व सिविल एविएशन जितेंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी व उत्तरकाशी की डिप्टी कलेक्टर शालिनी नेगी को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

इससे पूर्व उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव बड़ौनी को हटाकर उनके स्थान पर शासन में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग का सचिव बनाया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page