खबर शेयर करें 👉

शुक्रवार 15 मार्च को श्री रामलीला मैदान में रामलीला संचालन समिति हल्द्वानी की एक बैठक आहूत की गई ।

 

जिसकी अध्यक्षता समिति के रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट  ए पी बाजपेयी द्वारा की गई । बैठक में आगामी होलिका दहन को लेकर व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के निर्देशन में विचार विमर्श हुआ। इसके पश्चात आने वाले होलिका दहन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.भुवन आर्य ने मंगोली,घटगढ़, नलनी में किया घर घर जनसंपर्क,

जिसमें  20 मार्च को प्रातः 9:00 बजे प्राचीन होलिका दहन स्थल पर एवं पटेल चौक में चीर बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके पश्चात 24 तारीख को रात्रि 11:30 पर होलिका दहन प्राचीन होलिका दहन स्थल सिंधी चौराहे पर किया जाएगा। रंग 25 मार्च को खेला जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ए बी बाजपेई व्यास, श्री पुष्कर शास्त्री, प्राचीन देवी मंदिर के गणेश दत्त जोशी, संचालन समिति के विवेक कश्यप, एन बी गुणवंत, भवानी शंकर नीरज ,मनोज गुप्ता भोलानाथ केशरवानी प्रदीप जनोटी, तनुज गुप्ता सौरभ अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, पंडित विवेक शर्मा, तरंग अग्रवाल, अजय मुन्ना, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी माधव कृष्णा और नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया,

जबकि पहाड़ में 26 मार्च को होली मनाई जाएगी । नैनीताल के प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर में 26 मार्च को छलड़ी मनाए जाने का बोर्ड लगाया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page